ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

जेजेएमपी के नौ उग्रवादियों ने एक साथ किया सरेंडर

लातेहार:पुलिस के लिए एक सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहा. उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के जोनल कमांडर रविन्द्र गंझू समेत नौ उग्रवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया. समाहरणालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इन्होंने आत्मसमर्पण किया. मौके पर सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अभियान माइकल एस राज, आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी नौशाद आलम, डीआईजी एसएसबी मानवेंद्र पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और डीडीसी सैयद रियाज अहमद मुख्य रूप से मौजूद थे.मौके पर सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक साकेत ने कहा कि पुलिस की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा झारखंड में पहली बार किसी उग्रवादी संगठन के नौ उग्रवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है. उन्होंने कहा कि लातेहार में अब जेजेएमपी का सफाया हो गया है. उन्होंने कहा कि साल 2025 में पूरे झारखंड को उग्रवाद और नक्सलवाद मुक्त करने का लक्ष्य है और पुलिस अब इसके बहुत करीब है. आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादी जोनल कमांडर रविन्द्र यादव, सब जोनल कमांडर अखिलेश यादव, सब जोनल कमांडर बलदेव गांझू, मुकेश राम उर्फ रवि उर्फ आजाद, पवन उर्फ राम प्रसाद, एरिया कमांडर ध्रुव जी उर्फ गार्जियन, विजय यादव बिगन यादव, श्रावण सिंह पारस और मुकेश गांझु का नाम सामिल है। उग्रवादियों ने भारी संख्या में हथियार भी पुलिस को सौंपा है.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.