ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

नया साल, नई जिम्मेदारियां: झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल तय, 16 आईपीएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

संजीत यादव


ADG से लेकर सीनियर सेलेक्शन ग्रेड तक पदोन्नति, आदेश का इंतजार

रांची। झारखंड पुलिस महकमे में जल्द ही एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न रैंकों में पदोन्नति देने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। इस सूची में एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी से सीनियर सेलेक्शन ग्रेड तक के अधिकारी शामिल हैं।

आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल प्रभावी हो जाएगा।
इस प्रमोशन प्रक्रिया के बाद न सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि राज्य की पुलिस व्यवस्था को भी मजबूत नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।


मनोज कौशिक बनेंगे ADG


2001 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कौशिक को आईजी से एडीजी रैंक में प्रोन्नति दी जाएगी। वर्तमान में वे आईजी सीआईडी और रांची जोन के आईजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। उनके एडीजी बनने से पुलिस मुख्यालय स्तर पर रणनीतिक निर्णयों को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।


तीन DIG को मिलेगा IG रैंक


2008 बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश गुप्ता, एम. तमिलवानन और अजय लिंडा को डीआईजी से आईजी पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
अनीश गुप्ता और एम. तमिलवानन वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, इसलिए उन्हें परफार्मा प्रमोशन मिलेगा।


SP से DIG बनने वालों की सबसे बड़ी खेप


इस बार सबसे अधिक पदोन्नति एसपी से डीआईजी रैंक में होने जा रही है।
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी


• किशोर कौशल
• अखिलेश बी. वरियर
• अंजनी कुमार झा
• मो. अर्शी
• आनंद प्रकाश


को डीआईजी रैंक में प्रोन्नत किया जाएगा।
इसके अलावा 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी कुसुम पुनिया को भी डीआईजी पद मिलेगा, हालांकि यह प्रमोशन उनकी ACR पूरी होने के बाद दो साल की अवधि में प्रभावी होगा।
अखिलेश बी. वरियर को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के कारण परफार्मा प्रमोशन दिया जाएगा।


छह अधिकारियों को मिलेगा सीनियर सेलेक्शन ग्रेड


2013 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को सीनियर सेलेक्शन ग्रेड देने की अनुशंसा की गई है। इनमें शामिल हैं—

• हुरदीप पी. जनार्दनन
• निधि द्विवेदी
• अंशुमन कुमार
• प्रशांत आनंद
• हरिलाल चौहान
• प्रियंका मीणा

पुलिस प्रशासन को मिलेगा नया संबल


लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों के बाद यह निर्णय झारखंड पुलिस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। प्रमोशन के बाद कई अधिकारियों को नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे कानून-व्यवस्था, जांच व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।


अधिसूचना का इंतजार, तबादलों की अटकलें तेज


सरकार की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है और अब सिर्फ आधिकारिक आदेश जारी होना बाकी है। आदेश जारी होते ही पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर नए पदस्थापन और तबादलों की प्रक्रिया भी शुरू होने की संभावना है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज हो गई है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.