ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

उत्तरी झारखंड के बोकारो जिले से नक्सलवाद का हो गया सफाया, बोले गृह मंत्री अमित शाह

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि उत्तरी झारखंड के बोकारो जिले से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरा देश भी नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जायेगा. केंद्रीय मंत्री ने झारखंड के हजारीबाग जिले में भाकपा माओवादियों के 1 करोड़ रुपए के इनामी सेंट्रल कमेटी के सदस्य समेत 3 शीर्ष नक्सलियों की मुठभेड़ में हुई मौत के बाद ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मारे गये नक्सलियों में सहदेव सोरेन उर्फ परवेश, रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन शामिल हैं. इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है.

CRPF ने दी नक्सलियों के खिलाफ सफलता की जानकारीइससे पहले, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल

(सीआरपीएफ) ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी दी. सीआरपीएफ के एक्स हैंडल से लिखा गया- झारखंड में बहुत बड़ी सफलता. चूना पाथर ओपी क्षेत्र में जमकर गोलीबारी हुई. 209 कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के बहादुर जवानों ने 3 शीर्ष नक्सली कमांडरों को मार गिराया. इसमें सेंट्रल कमेटी के सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था.आज झारखंड के हजारीबाग में CRPF की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की ज्वाइंट टीम को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है. इस अभियान में एक करोड़ रुपए का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश को ढेर कर दिया गया है. साथ ही, 2 अन्य इनामी नक्सलियों- रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गांझू उर्फ रामखेलावन को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया. इस ऑपरेशन के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है. जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद की समस्या से मुक्त होगा.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.