ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

हरिहरगंज में हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतगांवा गांव में हुए जस्मुद्दीन अंसारी उर्फ नावाब (45 वर्ष, पिता स्व. अब्दुल बहाव) हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

ज्ञात हो कि 27 अक्टूबर को जस्मुद्दीन अंसारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में 28 अक्टूबर को हरिहरगंज थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पलामू एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान 2 नवंबर को पुलिस ने हरिहरगंज बाजार से मुख्य आरोपी अब्दुल रमजान (26 वर्ष, पिता रईस खान, ग्राम गुरहा, थाना तरहसी, जिला पलामू) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने दो साथियों — मो. सैफउल्लाह (निवासी औरंगाबाद, बिहार) और इरफान अंसारी (25 वर्ष, निवासी सतगांवा, हरिहरगंज) — के साथ मिलकर जस्मुद्दीन अंसारी की हत्या की थी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (कटार/दाबी), मृतक के खून से सना कपड़े का टुकड़ा और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल रमजान हत्या की मुख्य साजिश का सूत्रधार था।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुअनि अविनाश कुमार (अनुसंधानकर्ता), पुअनि संतोष कुमार, पुअनि कुमार सौरभ, राकेश कुमार सिंह, संजय कुमार रजक, सशस्त्र बल, हरिहरगंज थाना एवं सैट बल के जवान शामिल थे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.