ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

साइबर अपराध रोकने के लिए सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने रामगढ़ एसपी को सौंपा सुझाव पत्र

रामगढ़ जिला में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) एवं भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस ने रामगढ़ एसपी को एक पत्र लिखकर साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रामगढ़ जिला समेत पूरे प्रदेश में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता को आर्थिक और सामाजिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाना बेहद आवश्यक है।

धनंजय कुमार पुटूस द्वारा दिए गए मुख्य सुझाव इस प्रकार हैं:

1. साइबर सेल का विस्तार – प्रत्येक थाने में साइबर सेल स्थापित कर मानव संसाधन और तकनीकी संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

2. जन- जागरूकता अभियान – साइबर अपराध रोकथाम हेतु स्कूल, कॉलेज, पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं और सोशल मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों को सचेत किया जाए।

3.अंतर-जिला एवं अंतर-राज्य समन्वय – जटिल मामलों में त्वरित कार्रवाई हेतु अंतर-जिला एवं अंतर-राज्य स्तर पर समन्वय को सुदृढ़ किया जाए।

4.त्वरित शिकायत निवारण तंत्र – साइबर अपराध पीड़ितों की शिकायत दर्ज करने और समाधान हेतु 24×7 हेल्पलाइन एवं ऑनलाइन शिकायत पोर्टल को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुझावों पर शीघ्र अमल होने से रामगढ़ जिला साइबर अपराध की चुनौतियों का सामना मजबूती से कर सकेगा और आम जनता को सुरक्षा का एहसास मिलेगा।धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.