लातेहार : महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत चुटिया ग्राम में आज 76वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में झारखंड के उत्कृष्ट विधायक सह सभापति रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक के आगमन पर चुटिया की माताओं और बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने विधायक सह सभापति रामचंद्र सिंह एवं उनके समर्थकों को मंच पर पौधा भेंट कर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अपने संबोधन में विधायक ने वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा वन विभाग की योजनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं विधायक एवं उनके समर्थकों ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में वन विभाग के पदाधिकारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, महुआडांड़ के उपप्रमुख एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, फादर दिलीप, फादर सुनील, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजित पाल कुजूर, परहाटोली पंचायत की मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य रानु खान, लुईस एक्का, संजय तिग्गा, शहीद खान, बसारत अली, नसीम अंसारी, रिंकु खान, युवा कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष सुबोध खलखो, शकील खान, शहीद अख्तर, वन विभाग के कर्मी तथा हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।