ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

मंत्री इरफान अंसारी का BJP पर बड़ा बयान ,भाजपा बड़ी बीमारी, जल्द इलाज करेंगे

रांची: अपने राजनीतिक बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता सह स्वास्थ्य मत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने झारखंड की असली बीमारी भाजपा को करार दिया है।यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड की प्रगति, अस्मिता और सामाजिक एकता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने न केवल झारखंडी अस्मिता को कुचला, बल्कि बच्चों के दिमाग में जहर घोलकर और समाज को बांटकर राज्य का मनोबल तोड़ने की कोशिश की है। उनके मुताबिक, झारखंड की सेहत तभी सुधरेगी, जब भाजपा की साजिशों का इलाज किया जाएगा।भाजपा जनता के हक, शिक्षा और स्वास्थ्य की प्रगति में बाधक रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी घुसपैठियों और बांग्लादेशियों से मिलीभगत कर सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही है। उनके मुताबिक, भाजपा की नीतियां झारखंड के विकास को रोक रही हैं और समाज में विभाजन पैदा कर रही हैं। अंसारी ने जोर देकर कहा कि अब झारखंड की जनता भाजपा के झूठ और बहकावे में नहीं आएगी और उनकी साजिशों का अंत निश्चित है।इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सबके विकास की दिशा में कार्य हो रहा है। भाजपा को झारखंड की यह प्रगति चुभ रही है।सरकार हर झारखंडवासी को बेहतर इलाज और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर काम कर रही है। उनके मुताबिक, यही असली विकास है और यही झारखंड का भविष्य है।अंसारी ने बताया कि उनकी मेहनत का मकसद हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है, जिससे राज्य की प्रगति का रास्ता मजबूत हो।उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा की विभाजनकारी राजनीति को समझें और एकजुट होकर विकास के लिए काम करें।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.