रांची:झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयतफिर बिगड़ गई है. उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती किया गया है. मंत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है.मंत्री हफीजुल हसन से मिलने के लिए सीएम हेमंत सोरेन पारस अस्पताल पहुंचे हैं. इसके अलावा मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय यादव सहित अन्य मंत्री व विधायक भी अस्पताल गए हैं


