ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

मेदिनीनगर : शाहपुर हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार , हथियार बरामद

पलामू: मेदिनीनगर के शाहपुर में बीते 19 अक्टूबर को हुए हसन अली हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और एक अज्ञात समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नई मोहल्ला शाहपुर के नईम खान का पुत्र इजहार खान, हुसैनी मोहल्ला शाहपुर के मुस्लिम अंसारी का पुत्र सद्दाम अंसारी (21 वर्ष) तथा रमजान अंसारी का पुत्र मुबारक अंसारी शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस, एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल और एक छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी एस. राम शर्मा, पुअनि बाबूलाल दुबे, पुअनि रंजीत बिलुंग, अनिल विद्यार्थी और चैनपुर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

गौरतलब है कि हसन अली की हत्या के बाद उसके पिता इबरार हजम ने चैनपुर थाना में पांच नामजद और चार–पांच अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों सद्दाम अंसारी और मुबारक अंसारी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कांड के मुख्य अभियुक्त एकराम कुरैशी को जानकारी मिली थी कि मृतक हसन अली ने उसे जान से मारने के लिए किसी व्यक्ति से सुपारी ली है। इस सूचना के बाद एकराम कुरैशी सतर्क हो गया और अपने साथियों के साथ हसन अली की गतिविधियों पर नजर रखने लगा।

19 अक्टूबर को जब हसन अली अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से शाहपुर आया, तो पहले आरोपियों ने उसकी मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद इजहार खान और सद्दाम अंसारी ने उसे दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठाया और आगे ले जाकर देसी पिस्तौल और कट्टा से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.