
पलामू: मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच वार्ड नंबर 2 से सीता राम प्रसाद ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक उनके साथ मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त सहायक सीता राम प्रसाद ने बताया कि वे उप विकास आयुक्त (DDC) कार्यालय से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अब समाज सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बनाकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि यदि जनता मौका देती है तो वे वार्ड की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

नामांकन के समय जटाधारी प्रजापति, रामलखन राम, लक्ष्मण राम, श्यामलाल राम, पारस राम सहित कई समर्थक उपस्थित रहे। समर्थकों ने उनके अनुभव को वार्ड के विकास के लिए उपयोगी बताया।सीता राम प्रसाद ने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे एक शिक्षित और अनुभवी सेवक को चुनकर क्षेत्र के विकास में सहभागी बनें।
