ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

हजारीबाग के हबीबीनगर में भीषण बम ब्लास्ट, तीन की मौत – एक गंभीर

हजारीबाग। सदर थाना क्षेत्र के हबीबीनगर में बुधवार को झाड़ियों की सफाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफाई के दौरान औजार बम से टकरा गया, जिसके बाद तेज धमाका हुआ। पुलिस मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है।

फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बम वहां कैसे पहुंचा और कब दबाया गया था। गौरतलब है कि 2016 में भी इसी इलाके में बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हुई थी।

घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.