ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

शहादत दिवस पर याद किये गए शहीद शक्तिनाथ महतो, परिजन सहित राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कतरास : शुक्रवार को शहीद शक्तिनाथ महतो का शहादत दिवस उनके पैतृक गांव टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित समाधि स्थल तथा कर्मस्थल शक्ति चौक पर मनाया गया। शहीद के परिजन, विभिन्‍न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएं व बुद्धिजीवियों ने शहीद शक्ति की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद की पत्‍नी सूची देवी ने शक्तिनाथ की प्रतिमा को दूध से नहलाया और धूप-दीप से पूजा अर्चना की। पुत्र मनोज कुमार महतो ने मैत्री संघ का लाल-हरा झंडा फहराया। शक्ति शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शहीदी गीत प्रस्तुत किया।

इसके साथ ही टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित समाधि स्थल परिसर स्थित फुटबॉल मैदान में नौ दिवसीय शक्ति मेला का शुभारंभ भी हो गया।

प्रतिमा पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, शहीद के भाई सुरेश महतो, निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन, सचिव मन्नू आलम, प्राचार्य अरुण महतो, राकोमयू नेता संजय सिंह, पवन महतो, हरि प्रसाद पप्पू, राजेंद्र प्रसाद राजा, डा. नीलम मिश्रा, महादेव हांसदा, कंचन महतो, दयाल महतो, सुमित महतो, चंद्रिका सिंह यादव, बिरजू बाउरी, रामेश्वर महतो, बच्चू लाल, दिनेश महतो, बसंत महतो, आनंद महतो, सदानंद महतो, कृतिवास महतो, रंजीत महतो, राजेश महतो, विकास महतो, ललित महतो, रवि महतो, घल्टू त्रिगुनाइत, परवेज आलम, शंकर चौहान, दुर्गा चरण मरांडी आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.