लातेहार: जिले की पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के खिलाफ अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। एसपी कुमार गौरव को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने संगठन के दो सक्रिय एरिया कमांडरों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में दो लाख का इनामी सुनील उरांव उर्फ मंटू और उसका सहयोगी मुकेश लोहरा शामिल हैं। संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे थे ।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने बताया कि पप्पू लोहरा की मुठभेड़ में मौत के बाद संगठन कमजोर पड़ गया था। इसके बावजूद सुनील और मुकेश फिर से JJMP की गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयास में लगे हुए थे। इसी इनपुट पर लातेहार एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में लातेहार और मनिका थाना की संयुक्त टीम ने विशेष तलाशी अभियान चलाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
JJMP की कमर टूट चुकी, बचे केवल कुछ सदस्यएसपी ने बताया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई और संगठन के भीतर की टूट-फूट की वजह से JJMP लगभग निष्क्रिय हो चुका है। संगठन में अब सिर्फ 4–5 सदस्य ही बचे हैं, जो भी व्यवस्थित तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले से उग्रवाद को पूरी तरह समाप्त करने तक अभियान जारी रहेगा।


