ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई: कांके रिसॉर्ट संचालक गुंजन सिंह के आवास पर छापेमारी, नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई

रांची: जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को राजधानी रांची के कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने ग्लोबल प्लेटिनम (ब्लॉक-ए, पहली मंजिल) स्थित फ्लैट को खंगाला, जहां कांके रिसॉर्ट संचालक गुंजन सिंह रहते हैं।ईडी की टीम ने इस दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। नकदी की गिनती के लिए टीम को मौके पर नोट गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ी। इसके अलावा, जांच एजेंसी ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों की पुष्टि के लिए कांके रिसॉर्ट और कांके अंचल कार्यालय का भी दौरा किया।सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है। ईडी की जांच का मुख्य फोकस भूमि लेनदेन में अनियमितताओं और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग पर है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में कार्रवाई की थी। उस दौरान भू-माफियाओं द्वारा कथित तौर पर जमीन हड़पने और अभिलेखों में हेराफेरी के संबंध में ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए थे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.