ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड में एंबुलेंस सेवा में बड़ा बदलाव: ओला-ऊबर की तर्ज पर होगी बुकिंग, 108 से जुड़ेंगी निजी एंबुलेंस

रांची। झारखंड में जल्द ही एंबुलेंस बुकिंग की सुविधा ओला-ऊबर की तरह शुरू होगी। राज्य सरकार 108 एंबुलेंस के लिए मोबाइल ऐप तैयार कराएगी, जिससे जरूरतमंद लोग ऐप के जरिए एंबुलेंस और ममता वाहन बुक कर सकेंगे।

इस ऐप से निजी एंबुलेंस संचालकों को भी जोड़ा जाएगा। उन्हें प्रति किलोमीटर के आधार पर भुगतान किया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में एंबुलेंस की उपलब्धता बढ़ेगी। यह फैसला स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया।

सॉफ्टवेयर के लिए आरएफपी जारी करने और 108 एंबुलेंस संचालन एजेंसी को सिस्टम रन करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी एंबुलेंस की डेंटिंग-पेंटिंग, निजी एंबुलेंस के सर्टिफिकेशन और नियम उल्लंघन पर निबंधन रद्द करने का भी निर्णय लिया गया।

साथ ही राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत फरवरी से पहले नई बीमा कंपनी के चयन और झारखंड समेत पड़ोसी राज्यों व महानगरों के अस्पतालों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.