ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

बड़ी कार्रवाई: हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेलर सस्पेंड

हरजीरबाग: हजारीबाग सेंट्रल जेल में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है. जेलर दिनेश वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है. यह कार्रवाई जेल आईजी के आदेश पर की गई है. जेलर के निलंबन से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निलंबन की यह कार्रवाई हाल ही में जेल में बंद कई हाई-प्रोफाइल कैदियों को विशेष या अनाधिकृत सुविधा मुहैया कराने के आरोप में की गई है.गौरतलब है कि हजारीबाग सेंट्रल जेल में इन दिनों कई ऐसे कैदी बंद हैं जो विभिन्न मामलों में गिरफ्तार हुए हैं और उनकी प्रोफाइल काफी महत्वपूर्ण है. ऐसी सूचना है कि जेलर द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए इन उच्च-प्रोफाइल कैदियों को वीआईपी सुविधा दी जा रही थी. हालांकि, जेल प्रशासन की ओर से जेलर दिनेश वर्मा के निलंबन के कारणों की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन माना जा रहा है, कि यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है, और मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.