ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

धनबाद में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई , कोयला कारोबारी कैलाश अग्रवाल के घर और भट्ठों पर छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

धनबाद : शहर के चर्चित कोयला व्यवसायी कैलाश अग्रवाल के ठिकानों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी गुरुवार सुबह से जारी है.जानकारी के अनुसार धनबाद के धैया स्थित जगदंबा आवास पर सुबह करीब 8 बजे से जांच टीम कार्रवाई में जुटी हुई है.

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई जीएसटी चोरी से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की जा रही है .जांच टीम ने अब तक कई महत्वपूर्ण कागजात और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि कैलाश अग्रवाल के बरवाअड्डा और गोविंदपुर स्थित हार्ड कोक भट्ठों पर भी छापेमारी चल रही है.

इस कार्रवाई में धनबाद और बोकारो जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम शामिल है.फिलहाल टीम की जांच जारी है और अधिकारियों ने किसी भी आधिकारिक टिप्पणी से फिलहाल इनकार किया है.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.