ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

बीसीसीएल एरिया-4 में बड़ा हादसा , सर्विस वैन 400 फीट गहरी खाई में गिरी, आधा दर्जन मजदूरों के हताहत होने की आशंका

धनबाद: बीसीसीएल एरिया-04 अंतर्गत संचालित माँ अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. अचानक जमीन खिसकने (लैंड स्लाइड) से कंपनी की सर्विस वैन लगभग 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी.बताया जा रहा है कि वैन में पाँच से छह मजदूर सवार थे. हादसे के बाद मजदूरों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है.सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँच गई है. साथ ही कतरास थाना, रामकनाली ओपी और अंगारपथरा ओपी के प्रभारी अपने-अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे. खाई में गिरी वैन और मजदूरों को निकालने के लिए सुरक्षा विभाग की टीम युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है.स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और रेस्क्यू टीम की मदद कर रहे हैं. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.