ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

मझिआंव के सीओ पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप — कई महिलाओं से अवैध संबंध, सीओ बोले: झूठे हैं सभी आरोप, महिला मां की सहमति से घर पर खाना बनाती है

गढ़वा :जिले के मझिआंव अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उनकी पत्नी श्यामा रानी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मझिआंव थाना में आवेदन देकर पति पर कई महिलाओं से अवैध संबंध रखने, दहेज में 50 लाख रुपये की मांग करने और मारपीट कर घर से भगा देने जैसे आरोप लगाए हैं।

श्यामा रानी ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में कहा है कि उनके पति का चरित्र संदिग्ध है और उनके कई महिलाओं से संबंध हैं। वह अक्सर शराब के नशे में रहते हैं और उनसे दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि शादी के समय उनके पिता ने 100 ग्राम सोना दिया था, जिसे पति ने अपने पास रख लिया और वापस नहीं किया।

पत्नी ने आगे कहा कि 1 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि उनके पति प्रमोद कुमार के सरकारी आवास में लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र की एक युवती, मुस्कान शर्मा, रह रही है। इसके बाद वे अपने रिश्तेदारों के साथ मझिआंव सीओ आवास पहुंचीं और वहां युवती को देख आवास का ताला बाहर से बंद कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुस्कान शर्मा को हिरासत में लेकर गढ़वा महिला थाना भेज दिया।

इस घटना के बाद श्यामा रानी के आवेदन पर मझिआंव थाना में सोमवार (3 नवंबर 2025) को कांड संख्या 134/25 के तहत धारा 85 बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीओ प्रमोद कुमार ने कहा

अधिकारी प्रमोद कुमार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि “मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। मुस्कान शर्मा अपनी मां की सहमति से मेरे घर पर रहकर खाना बनाती है, उससे मेरा कोई अवैध संबंध नहीं है। ”सीओ का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद को तूल दिया जा रहा है और तथ्यों की जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.