ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

लोहरदगा: गहरे गड्ढे में बना दिया लाखों का सहकारिता विभाग का गोदाम, बारिश में डूबने का खतरा

लोहरदगा। सेन्हा प्रखंड में सहकारिता विभाग द्वारा तैयार किया गया अनाज गोदाम अब विवादों में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन निर्माण विभाग ने गोदाम को एक ऐसे गहरे और तालाबनुमा स्थान पर बना दिया है, जहां हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है।

गोदाम का पीलिंथ स्तर आसपास की जमीन से काफी नीचे है, जिससे जलभराव की स्थिति में अंदर रखा अनाज भीगकर खराब होने की आशंका है। निर्माण स्थल पर न तो लागत का बोर्ड लगाया गया है और न ही संवेदक की जानकारी, जिससे काम की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना उचित स्थल जांच और बिना जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी के निर्माण कराया गया, जिसके कारण सरकारी धन बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है।

अधिकारियों का पक्ष:

प्रभारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रिजवान अख्तर ने कहा कि यदि रास्ते या जलजमाव की समस्या है, तो इसे उच्चाधिकारियों को भेजकर सुधार की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.