ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

लोदना हादसा – मुआवजा व नियोजन पर लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना, परिजनों ने उठाए तीनों शव

धनबाद: झरिया के बीसीसीएल एरिया-10 के लोदना क्षेत्र में जर्जर आवास हादसे में हुई तीन मौतों के बाद मृतकों के परिजन पिछले 24 घंटे से शवों के साथ धरने पर डटे थे. शुक्रवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह, जिला प्रशासन, यूनियन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से बीसीसीएल प्रबंधन के साथ हुई लंबी वार्ता सफल रही.वार्ता में बीसीसीएल प्रबंधन ने मृतक आश्रितों को मुआवजा, नियोजन और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सुविधाएं लिखित रूप में देने पर सहमति जताई. समझौते के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर शवों का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया.इस संबंध में जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि बीसीसीएल की ओर से तत्काल 5 लाख रुपये नगद और 2 लाख रुपये कुछ दिनों में देने की घोषणा की गई है. साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च भी बीसीसीएल वहन करेगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बीसीसीएल को निर्देश दिया है कि जर्जर और खाली पड़े मकानों का तत्काल सर्वे कर उन्हें समतल कराएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों. साथ ही समय-समय पर ऐसे स्थलों का सर्वेक्षण करने पर भी जोर दिया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हादसे की जांच जारी है और दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.गौरतलब है कि बुधवार की देर शाम तेज बारिश के दौरान लोदना 8 नंबर स्थित बीसीसीएल का एक जर्जर आवास भरभराकर गिर गया था. बारिश से बचने के लिए उसमें शरण लिए लोग मलबे में दब गए.हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने उन्हें लेकर बीसीसीएल कार्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया था.मांग पूरी न होने पर शुक्रवार को उन्होंने सड़क जाम भी कर दिया था.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.