BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

दिल्ली में आयोजित जश्न-ए-काव्य कवि सम्मेलन में कतरास के उभरते कवि सचिन को मिला गौरव सम्मान

धनबाद:अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच द्वारा दिल्ली के नागलोई में आयोजित जश्न-ए-काव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में झारखंड कतरास के उभरते कवि सचिन सिन्हा को गौरव सम्मान से नवाजते हुए उन्हें अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें आयोजनकर्ता रंजन शर्मा, काव्या पटेल, अंकुर अग्रवाल, कृष्णा बघेल आदि ने संयुक्त रूप से दिया। बता दे कि यह भव्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच के कवि रंजन शर्मा एवं कवित्री काव्य पटेल के द्वारा 17 अगस्त 2025 को दिल्ली के नागलोई में किया गया। जिसमें झारखंड बिहार छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान दिल्ली हरियाणा पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से 100 से अधिक प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सचिन सिंह ने अपने कविता में हिंदुस्तान विषय पर कविता सुनाई। जिसमें उन्होंने रत्नगर्भा भारत भूमि से पैदा हुए महापुरुषों को याद करते हुए 1 सौ महापुरुषों के नाम की मोतियों को कविता रूपी माला में पिरोया, जिसे सुन सभी श्रोतागण मंत्र मुग्ध हो गए।

सचिन सिन्हा की कविताओं में मूल रूप से सामाजिक चेतना देखने को मिलती है। उनकी कविताओं में समझ में व्याप्त बुराइयों और कोई व्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट होता है। साथ ही साथ कविताओं के माध्यम से उन बुराइयों का समाधान करने का प्रयास भी देखने को मिलता है। हाल ही में उनके द्वारा रचित काव्य संग्रह “काव्य धारा” विभिन्न समसामयिक विषयों पर लिखी कविताओं का संकलन है, जो काव्य प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है। सचिन सिन्हा सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय है और वर्तमान में भारत सरकार अंतर्गत वित्त मंत्रालय में कार्यरत है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.