BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

लोहरदगा में JJMP के टॉप नक्सली कलेश्वर खेरवार गिरफ्तार, पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग

लोहरदगा पुलिस एवं 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात जेजेएमपी उग्रवादी कलेश्वर खेरवार को ब्राह्मणडीहा गांव से धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (किस्को) वेदांत शंकर के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इसमें 32वीं वाहिनी एसएसबी के जी कंपनी के अधिकारी, किरको, कुडू, बगडू, पेशरार और जोबांग थाना प्रभारी, तकनीकी शाखा के कर्मी और सैट-75 बल शामिल थे। इसी क्रम में गुप्त सूचना एसपी सादिक अनवर रिजवी को मिली कि कलेश्वर खेरवार अपने घर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्राह्मण्डीहा गांव आकर घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद एसपी ने टीम गठित कर सूचना का सत्यापन करते हुए टीम को छापेमारी कर उग्रवादी काे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस की टीम ने ब्राह्मणडीहा गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.