रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि ने तापमान गिरा दिया है। तापमान गिरने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया है। देर शाम 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही ठंडी हवा ने आमजनों को गर्मी से राहत दी तो वहीं तापमान गिर जाने के बाद घरों में एक बार फिर लोगों ने कंबल निकाल लिए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि राज्य में अगले तीन दिनों यानी 18, 19 और 20 मार्च को अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों तक यानी 21 और 22 मार्च को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
18 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। करीब 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा ने वातावरण में ठंडक ला दी है। मंगलवार को तेज हवा के साथ हल्की वर्षा और ओलावृष्टि ने जिले का तापमान गिरा दिया है
