ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड के छात्रों को समय पर मिलेगी डिग्री, राज्यपाल ने दिए निर्देश — एनपीयू का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न

पलामू :झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्पष्ट कहा है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को अब छात्रों को समय पर डिग्रियां प्रदान करनी होंगी। उन्होंने यह बात नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के तीसरे दीक्षांत समारोह में कही। राज्यपाल ने कहा कि एनपीयू की स्थापना को 16 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक केवल तीन बार ही दीक्षांत समारोह आयोजित हुए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि छात्रों को डिग्रियां समय पर नहीं मिल पा रही हैं। राज्यपाल ने बताया कि विश्वविद्यालयों को नियमित कक्षाओं और परीक्षाओं के संचालन के साथ-साथ गोल्ड मेडल विजेताओं को भी जल्द सम्मानित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस बार गोल्ड मेडल पाने वाली छात्राओं की संख्या सबसे अधिक रही है, जो “एक विकसित भारत” की दिशा में सकारात्मक संकेत है।कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्णन ने कहा कि सच्ची शिक्षा का मूल भाव सम्मान है। उन्होंने छात्रों को समाज और पलामू का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अफसोस जताया कि पिछले 18 वर्षों में केवल 157 छात्रों ने पीएचडी के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने विश्वविद्यालय से आग्रह किया कि पलामू जैसे सूखाग्रस्त क्षेत्र में जल संचयन पर विशेष अध्ययन किया जाए और स्थानीय समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम हो।वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड में एक नया विश्वविद्यालय आयोग गठित किया जाएगा, जो शिक्षकों की नियुक्ति और उच्च शिक्षा के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, उपायुक्त समीरा एस., पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस बीच, छात्र संगठनों ने कार्यक्रम का विरोध किया। उनका आरोप था कि उन्हें कार्यक्रम में पीछे की सीटें दी गईं और विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानबूझकर उनकी उपेक्षा की। आक्रोशित छात्रों ने दीक्षांत समारोह का बहिष्कार कर बाहर नारेबाजी की। इससे पहले कई छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.