रांची। झारखंड भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव के तहत राज्य के सभी 27 जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। औपचारिक घोषणा से पहले यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने जिलों के चुनाव पर्यवेक्षकों से एक-एक कर मुलाकात की।
इस दौरान प्रत्येक जिले में सबसे अधिक समर्थन पाने वाले नेताओं के नामों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पर्यवेक्षकों से उनकी व्यक्तिगत राय भी जानी गई।
सभी जिलों से एक-एक नाम पर सहमति बनने के बाद दोनों केंद्रीय नेता सोमवार शाम दिल्ली लौट गए। बताया जा रहा है कि तय नामों की सूची राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष को सौंपी जाएगी।
केंद्रीय सहमति के बाद दिसंबर समाप्त होने से पहले जिलाध्यक्षों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।तय नाम पर ही होगा नामांकनपार्टी सूत्रों के अनुसार, जिस नेता का नाम जिलाध्यक्ष के लिए फाइनल किया जाएगा, उसी का चुनावी नामांकन कराया जाएगा।
जनवरी महीने में जिलाध्यक्षों की नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।गौरतलब है कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में पहले ही देरी हो चुकी है, लेकिन केंद्रीय नेताओं के हस्तक्षेप के बाद अब प्रक्रिया में तेजी आई है।
जिलाध्यक्ष चुनाव पूरे होते ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी किए जाने की संभावना है।


