ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

Jharkhand News:लोहरदगा में मानव तस्कर गिरफ्तार, पांच नाबालिग समेत आठ मजदूरों को ले जा रहा था तमिलनाडु

लोहरदगा: रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और एसआइबी की संयुक्त कार्रवाई में मानव तस्करी का मामला उजागर हुआ है। टीम ने लोहरदगा स्टेशन से लातेहार निवासी मुनु उरांव (39) को गिरफ्तार किया, जो पांच नाबालिग और तीन युवाओं को कांचीपुरम (तमिलनाडु) मजदूरी के लिए ले जा रहा था।

आरपीएफ ने सभी आठ मजदूरों को सुरक्षित मुक्त कराया और आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर और पीड़ितों को आगे की कार्रवाई के लिए एएचटीयू लोहरदगा को सौंपा गया।इस संयुक्त कार्रवाई में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार समेत कई अधिकारी शामिल थे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.