ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड में अलग-अलग नशा: कहीं जमीन कब्ज़ा, कहीं कोयला-लोहा चोरी, भ्रष्टाचार का जुनून और नेताओं को आइटम सॉन्ग का नशा

रांची। झारखंड की राजनीति इन दिनों एक अलग ही अंदाज़ में चर्चा में है। राज्य में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी क्रम में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने झारखंड की मौजूदा स्थिति को लेकर तीखी टिप्पणी की है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि “राज्य में किसी को जमीन कब्जा करने का नशा है, किसी को कोयला चोरी का नशा है, किसी को लोहा चोरी का नशा है, वहीं कई लोगों को अपराध और भ्रष्टाचार का नशा चढ़ा हुआ है।” उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन से जुड़े लोग भी इन अवैध गतिविधियों को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।बीजेपी प्रवक्ता ने सबसे बड़ा हमला JMM के विधायक दशरथ गागरई पर किया।

उन्होंने कहा कि जब जनता बेरोज़गारी, महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है, तब “माननीय विधायक आइटम सॉन्ग गाने में व्यस्त हैं और सुर्खियाँ बटोर रहे हैं।” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विधायक गागरई अपने स्थानीय भाषा में एक आइटम सॉन्ग गाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस पर प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह जनप्रतिनिधि की गरिमा के खिलाफ है और झारखंड की राजनीति को हल्का दिखाता है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जिस राज्य के जनप्रतिनिधियों को विकास के बजाय आइटम सॉन्ग का नशा चढ़ जाए, वहां जनता की समस्याएँ कौन सुनेगा?”बीजेपी का आरोप है कि राज्य में सत्ता पक्ष के कई नेताओं पर जमीन कब्ज़ा, अवैध खनन और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन सरकार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ ‘दिखावा’ करती है। शाहदेव ने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

हालाँकि, इस पूरे मामले पर JMM की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।झारखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर एक बार फिर गरमा गया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.