ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया भव्य उद्घाटन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) द्वारा आयोजित दिवाली मेला-2025 का विधिवत उद्घाटन किया। यह आयोजन जेसोवा की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन सहित राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं जेसोवा की पदाधिकारीगण उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जेसोवा की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था शुरू से ही जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मेले से प्राप्त आमदनी का उपयोग गरीब और जरूरतमंदों के कल्याण में किया जाता है, जो इस आयोजन को विशिष्ट बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा, “समाज सेवा ही जेसोवा की पहचान है। आप सभी सदस्यगण जिस समर्पण और निष्ठा के साथ सामाजिक कार्यों में लगे हैं, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। मैं आप सभी को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया। वहीं, विधायक कल्पना सोरेन ने भी मेले की सफलता के लिए जेसोवा की सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। मेले के दौरान समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया एवं एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमार, उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा, सचिव मनु झा सहित सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से शामिल रहीं। मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित राज्य के विभिन्न विभागों के सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.