रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने झारखंड की जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. कुमार राजा को रांची महानगर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं. इस पहल के तहत, प्रत्येक जिले में नियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षकों ने विस्तृत समीक्षा की, पार्टी पदाधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया और अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की. इन रिपोर्टों को प्रस्तुत करने के बाद, प्रत्येक पर्यवेक्षक के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा की गई.



