ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज: जदयू के बाद अब हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को दिया तैयार रहने का संदेश, क्या इस बार दलीय आधार पर होंगे चुनाव?

रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जदयू के बाद अब झामुमो ने भी अपने संगठन को सक्रिय मोड में ला दिया है। मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने साफ संकेत देते हुए कहा है कि कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट जाएं।

चुनाव की सुगबुगाहट बढ़ते ही पार्टी कार्यालयों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बड़ा सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या इस बार निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराए जाएंगे? भाजपा से लेकर जदयू तक, कई पार्टियां इसकी मांग कर रही हैं। जदयू ने हाल ही में अपनी प्रदेश स्तरीय बैठक में जिला अध्यक्षों से उन कार्यकर्ताओं की सूची मांगी है, जो निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

जनता के बीच जाने का बेहतर मौका’ — हेमंत सोरेन

सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के सभागार में रांची जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें हेमंत सोरेन ने कहा कि निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं के लिए जनता के बीच पहुंचने और संगठन को मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर है। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और रांची जिले के कार्यों की समीक्षा भी की गई।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

झामुमो की इस अहम बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’, केंद्रीय सदस्य पवन जेडिया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, हेमलाल मेहता, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सुषमा वरदेवा, अंकिता वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।झारखंड में निकाय चुनाव की तारीखों का अभी आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियों से यह साफ है कि चुनावी माहौल अब गर्माने लगा है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.