ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 12 नवम्बर को, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मोहर

रांची: झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुधवार, 12 नवम्बर 2025 को अपराह्न 3 बजे झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सूचना जारी की है।

बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ-साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं पर मुहर लगने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सरकार बजट, विकास योजनाओं, रोजगार सृजन, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर फैसला ले सकती है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे। बैठक में कई बड़े निर्णय लिए जाने की उम्मीद है, जो राज्य के विकास की दिशा तय करेंगे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.