ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

Jharkhand Breaking: एक करोड़ के इनामी माओवादी विवेक समेत 8 नक्सलियों का सफाया करने वाली टीम को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

रांची: झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों की एक बड़ी उपलब्धि को केंद्र सरकार ने सराहा है। बोकारो जिले के लुगु पहाड़ में 21 अप्रैल 2024 को हुई ऐतिहासिक मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना समेत आठ कुख्यात नक्सलियों को मार गिराने वाली टीम को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 से सम्मानित किया गया है। इस वीरता पूर्ण अभियान में शामिल टीम में दो आईजी, दो डीआईजी, एक एसपी, एक डिप्टी कमांडेंट, दो दारोगा और छह सिपाही शामिल थे। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदक प्राप्त करने वालों की सूची जारी की।

लुगु पहाड़ मुठभेड़ : नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

21 अप्रैल को बोकारो के लुगु पहाड़ पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। सटीक खुफिया सूचना और मजबूत रणनीति की बदौलत सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेरकर मार गिराया था। इस कार्रवाई में बल के किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा था।

मारे गए नक्सलियों में सीपीआई (माओवादी) संगठन के कई बड़े नाम शामिल थे

एक करोड़ का इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना, नागो मांझी उर्फ करण उर्फ लेतरा, बिहार से तीन लाख का इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अरविंद यादव उर्फ अविनाश, दस लाख का इनामी जोनल कमेटी सदस्य साहेब राम मांझी, सक्रिय सदस्य गंगाराम उर्फ पवन लंगड़ा, महेश, तालो दी, महेश मांझी उर्फ मोटा उर्फ डोरा और रंजू मांझी उर्फ संथाली शामिल थे। यह मुठभेड़ झारखंड में नक्सल विरोधी मोर्चे पर एक निर्णायक सफलता साबित हुई थी।

पदक पाने वाले झारखंड के वीर अधिकारी-जवान केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित झारखंड के 14 अधिकारी और जवानों के नाम इस प्रकार हैं

आईजी अमोल वीनुकांत होमकर

आईजी डॉ. माइकल राज एस

डीआईजी इंद्रजीत महथा

डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा

एसपी मनोज स्वर्गियारी

डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार

दारोगा जितेंद्र कुमार

दारोगा मंटू कुमार

सिपाही दीनबंधु शेखर

सिपाही पारस कुमार वर्मा

सिपाही विकास कर्मकार

सिपाही भागीरथ रजवार

सिपाही शिवनंदन हांसदा

सिपाही अजय मेहता

देशभर में इस वर्ष कुल 1364 अधिकारी व जवानों को यह पदक दिया गया है, जिनमें झारखंड के इन 14 जवानों ने अपने साहस, योजना और सूझबूझ से राज्य का नाम रोशन किया है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.