रांची। झारखंड विधानसभा का आज का सत्र जबरदस्त हंगामे से भरा रहा। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 7721.25 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया, लेकिन इससे पहले और बाद में सदन का माहौल गरमा गया।
बीजेपी विधायकों ने छात्रवृत्ति भुगतान में देरी और धान अधिप्राप्ति की सुस्त रफ्तार को लेकर जोरदार विरोध किया। वे लगातार नारेबाजी करते हुए आसन के समीप पहुंच गए और टेबल थपथपाकर अपना आक्रोश जताया।नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रवृत्ति और धान खरीद किसानों, छात्रों और युवाओं के हित से जुड़े सबसे बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने मांग की कि सदन के अन्य कार्य रोककर इन विषयों पर तुरंत चर्चा कराई जाए।सत्र शुरू होते ही बढ़ा तनावकार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अपनी घेराबंदी तेज कर दी।
भाजपा विधायक तख्तियों के साथ आसन के सामने जुटे तो सत्ता पक्ष के विधायक भी जवाब में वहीं पहुंच गए। बढ़ते हंगामे को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

