ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड विधानसभा की रजत जयंती आज, शहीदों के परिजनों से लेकर खिलाड़ियों तक होंगे सम्मानित

रांची :झारखंड विधानसभा अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को रजत जयंती समारोह मना रही है। विधानसभा परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और सभी विधायक शामिल होंगे।

इस विशेष अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों और सैनिकों के परिजनों, सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और पूर्व विधायकों को भी सम्मान दिया जाएगा।

राज्य के उत्कृष्ट विधायकों व कर्मियों को भी मिलेगा सम्मानउत्कृष्ट विधायक के रूप में राज सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा के छह उत्कृष्ट कर्मियों —संतोष कुमार सिंह (संयुक्त सचिव), नीलम कुजूर (प्रशाखा पदाधिकारी), मो. शाहिद हैदर (सहायक प्रशाखा पदाधिकारी), राकेश कुमार सिंह (पर्यवेक्षक उद्यान), मन्नु राम (अनुसेवक) और रवींद्र पाल (अनुसेवक) — को कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

खिलाड़ी और युवा प्रतिभाएं भी होंगी सम्मानितखेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीरंदाज गोल्डी मिश्रा, मार्शल आर्ट एवं तीरंदाजी खिलाड़ी अमित मोदक को सम्मान मिलेगा। हाल ही में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डोरंडा कॉलेज के छात्र दिवाकर आनंद और रांची वीमेन्स कॉलेज की छात्रा दीक्षा कुमारी को भी सम्मानित किया जाएगा।

साहित्य लेखन में योगदान के लिए मयंक मुरारी को भी इस अवसर पर सम्मान प्रदान किया जाएगा।शाम को सांस्कृतिक संध्याशाम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक रूप कुमार राठौर प्रस्तुति देंगे। हास्य कवि डॉ. दिनेश बावरा और हास्य कलाकार रवींद्र जानी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

इस मौके पर विधानसभा सचिवालय की पत्रिका ‘उड़ान’ के नए अंक का लोकार्पण भी किया जाएगा।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.