ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पलामू में PNB के लॉकर से 90 लाख के गहने गायब, भाभी और पूर्व मैनेजर पर चोरी का आरोप

पलामू : मेदिनीनगर के पंजाब नेशनल बैंक (Panjab National Bank) के बाजार शाखा के लॉकर में रखे 90 लाख के गहने गायब हो गये. मामले में PNB के पूर्व बैंक मैनेजर, पूर्व लॉकर इंचार्ज सह वर्तमान मैनेजर पर शहर थाना में भुक्तभोगी संजय कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पूर्व मैनेजर आनंद कुमार, पूर्व लॉकर प्रभारी सह वर्तमान बैंक मैनेजर देवेंद्र कुमार, आरती सिंह व आदित्य सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इन चारों पर कार्रवाई शुरू की जायेगी.लॉकर में थे 6 सोने के हार और दर्जनों गहनेइस संबंध में भुक्तभोगी संजय कुमार सिंह ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में 2016 से लॉकर (Locker) है, जिसका नंबर 215 है. उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को बैंक अधिकारियों के सामने लॉकर खोला गया, तो लॉकर में रखे गये सभी गहने गायब थे. इसके बाद उन्होंने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी. संजय कुमार सिंह ने बताया कि लॉकर में 6 सोने के हार, दो चैन, चार कंगन, आठ अंगूठी, दो लेडिज अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक ढोलना, चार कान की बाली, दो नथिया सहित कई अन्य सोने के गहने थे.संजय कुमार सिंह टाटा स्टील में नॉर्थ इंडिया के मार्केटिंग हेड है. वे दिल्ली में रहते हैं. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2025 में उन्होंने तत्कालीन बैंक मैनेजर आनंद कुमार को इस संबंध में लिखित शिकायत की थी कि उनके बैंक के लॉकर का चाभी खो गया है. चाभी बनवाया जाये, तब तत्कालीन बैंक प्रबंधक आनंद कुमार ने दो माह का वक्त मांगा था. इसी बीच उनका स्थानांतरण दूसरे जगह हो गया. उनके जगह पर इसी बैंक में कार्य कर रहे लॉकर इंचार्ज देवेंद्र कुमार वर्तमान में इस बैंक के प्रबंधक हैं.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.