ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

चार साल से फरार ट्रक लूटकांड का आरोपी इरफान अंसारी रांची से गिरफ्तार

बोकारो: बालीडीह थाना पुलिस ने वर्ष 2021 में बीपीसीएल बॉटलिंग प्लांट से सिलेंडर लदे ट्रक लूटकांड के मुख्य फरार अभियुक्त इरफान अंसारी को चार साल बाद दबोच लिया है। पुलिस ने उसे 10 नवंबर 2025 को रांची जिले के चान्हो इलाके से गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी 2021 की रात बालीडीह मोड़ के पास बोलेरो वाहन में सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के बल पर ट्रक सहित घरेलू गैस सिलेंडर लूट लिए थे। इस संबंध में ट्रक चालक चुनमुन कुमार यादव के बयान पर बालीडीह थाना कांड संख्या 65/21, धारा 395 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने लूटी गई ट्रक और सिलेंडर को बरामद करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन इरफान अंसारी करीब चार वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त इरफान, जो पहले चान्हो में गैस एजेंसी चलाता था, ने ही सिलेंडर को खपाने की बात कहकर साथियों को ट्रक लूटने के लिए तैयार किया था।

इस घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पहले इस्तेफाक अंसारी, बसीर अंसारी, आलम अंसारी, इमरान अंसारी, कलीम अंसारी, खुशबुद्धीन अंसारी, आशिफ अंसारी और बाबू ठाकुर को जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त इरफान अंसारी (39 वर्ष), पिता स्वर्गीय इसराइल अंसारी, निवासी बाजो टोली, थाना चान्हो, जिला रांची का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में कुडू थाना कांड संख्या 65/20 तथा कसमार थाना कांड संख्या 25/21 में भी लूट और डकैतियों के मामलों में नामजद रहा है।

छापेमारी दल में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, आरक्षी लालदेव मोची, राजेश कुमार पासवान एवं प्रा. चालक जीवा प्रसाद सोरेन शामिल थे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.