ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबला 30 नवंबर को रांची में, टिकट बिक्री 25 नवंबर से

रांची : करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रांची का जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को यहीं खेला जाएगा। बीसीसीआई द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीरीज के बाकी दो मैच क्रमशः रायपुर और विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी यह है कि इस बहुप्रतीक्षित मैच के टिकटों की बिक्री 25 नवंबर से शुरू होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकट उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि जेएससीए स्टेडियम में आखिरी वनडे मुकाबला अक्टूबर 2022 में इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी थी। रांची में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और स्थानीय स्टार इशान किशन के एक बार फिर मैदान में उतरने की उम्मीद से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। स्टेडियम परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। झारखंड में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस महाकुंभ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.