BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रांची में चाचा कर रहा था दिव्यांग भतीजी का रेप, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात; गिरफ्तार

रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक चाचा अपनी भतीजी का कई महीनों से रेप कर रहा था। थाना क्षेत्र की पुलिस ने दिव्यांग नाबालिग भतीजी का यौन शोषण करने के आरोपी चाचा केतरा बेदिया को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने थाना में बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। आइए जानते हैं कि मामले का खुलासा कैसे हुआ।पुलिस के अनुसार, केतरा काफी दिनों से भतीजी का यौन शोषण कर रहा था, जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तब इसकी जानकारी परिजनों को हुई। बताया जाता आरोपी ने तीन दिन पहले पीड़िता का गर्भपात कराया था। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई तो मामला खुल गया और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस को गर्भपात करने वाले डॉक्टर की तलाशथाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि दिव्यांग नाबालिग के चाचा ने ही उसका यौन शोषण किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस अबॉर्शन करनेवाले डॉक्टर के बारे में पता कर रही है। उसकी तलाश की जा रही है।नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, ट्यूटर पकड़ायाथाना क्षेत्र की रहनेवाली नाबालिग से उसके ट्यूशन टीचर द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चान्हो पुलिस ने आरोपी शिक्षक लुंडरी गांव निवासी समीर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।दर्ज एफआईआर के अनुसार, पीड़िता 10 अगस्त को घर पर अकेली थी और बाथरूम में कपड़ा साफ कर रही थी उसी समय समीर अंसारी घर में घुसा और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पीड़िता का भाई घर पहुंचा तो समीर वहां से फरार हो गया। उसके अगले दिन थाना पहुंचकर पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया। थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.