रांची: झारखंड के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सुआ गांव का रहने वाला युवक कुणाल पत्नी के प्रेम प्रसंग के विवाद में मॉब लॉन्चिंग का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। मामला प्रेम-प्रसंग, साजिश और हिंसा से जुड़ा हुआ है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
कैसे शुरू हुआ पूरा घटनाक्रम?
सूत्रों के मुताबिक, कुणाल की पत्नी का कुछ दिनों से समूह लोन देने वाले एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी भनक जब कुणाल को लगी, तो उसने पत्नी से बातचीत और उसके घर–आना–जाना बंद कर दिया।
पत्नी ने यह बात अपने प्रेमी को बताई और पति की तस्वीर भेजकर “सबक सिखाने” की बात कही।
फोटो मिलते ही रच गया खौफनाक प्लान
पत्नी का प्रेमी अपने दो साथियों के साथ मंगलवार सुबह बरवाडीह रोड पर कुणाल का इंतजार करता रहा।
जैसे ही कुणाल वहाँ पहुँचा, आरोपियों ने उसे केचकी के पास घेर लिया और डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की।
उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
खून से लथपथ कुणाल ने घरवालों को दी सूचना
किसी तरह होश में आते ही कुणाल ने घरवालों को सूचना दी। घरवालों और ग्रामीणों ने दो आरोपियों में से एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया।
गांव में भड़का गुस्सा — आरोपी को बिजली के खंभे में बांधकर पीटना शुरू
गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को सुआ गांव लाया और बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद दर्जनों ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।
भीड़ का गुस्सा इतना बढ़ चुका था कि किसी भी क्षण मॉब लिंचिंग की वारदात हो सकती थी।
आख़िरी समय में पहुंची पुलिस, बची युवक की जान
ग्रामीणों की उग्र भीड़ को देखते हुए किसी ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुँची और भीड़ को तितर-बितर कर आरोपी युवक को सुरक्षित हिरासत में ले लिया।
इसी तरह हमले में घायल कुणाल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पत्नी-पति-प्रेमी का त्रिकोण बना हिंसा की वजह
जांच में पता चला कि पत्नी ने अपने प्रेमी को कुणाल की फोटो भेजकर उसे धमकाने की बात कही थी।
इसके बाद प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

