ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

अवैध मोबाइल मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

मेदिनीनगर। पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मोबाइल असेंबलिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर एसडीपीओ लेस्लीगंज के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें खाप सरौना निवासी विकल्प कुमार सिंह के घर से जियो और सैमसंग के पुराने कीपैड मोबाइलों को रिफर्बिश कर बेचने की गतिविधि का खुलासा हुआ।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि विकल्प बंगाल से पुराने मोबाइल पार्ट्स मंगवाकर अपने घर में मोबाइल तैयार करता था। कमरे से 112 पुराने मदर बोर्ड, 335 जियो-सैमसंग मोबाइल, सैकड़ों बॉडी कवर, चार्जर, बैट्री, रिपेयर मशीनें और तीन बोरा ई-वेस्ट बरामद किए गए।

पूछताछ में विकल्प वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने बताया कि पांकी बस्ती निवासी रंजीत कुमार उसे पार्ट्स उपलब्ध कराता था। उसकी निशानदेही पर रंजीत के घर से भी बड़ी मात्रा में पार्ट्स और मोबाइल डिब्बे जब्त किए गए।आरोपियों द्वारा ऑनलाइन कूरियर व फेरीवालों से पुराने मदर बोर्ड खरीदने और मोबाइल बॉडी व एक्सेसरी डालटनगंज की दुकानों से लेने की जानकारी भी मिली है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ ट्रेड मार्क अधिनियम 1999 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज किया है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.