ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

IIT (ISM) धनबाद ने मनाया शताब्दी स्थापना दिवस, गौतम अडानी ने दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र

धनबाद । IIT ( ISM ) धनबाद ने मंगलवार को अपना ऐतिहासिक 100वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी मुख्य अतिथि रहे. यह कार्यक्रम 3 से 9 दिसंबर तक चले सेंचुरी फाउंडेशन वीक का भव्य समापन भी रहा जिसका उद्घाटन पीएम के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने किया था.

समारोह की शुरुआत स्वागत दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण से हुई.पूरे सप्ताह सिम्पोजियम, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और एलुमनाई संवाद के माध्यम से संस्थान की शताब्दी यात्रा को रेखांकित किया गया. अपने संबोधन में अडानी ने कहा कि 21वीं सदी में किसी भी देश की संप्रभुता उसके ऊर्जा तंत्र और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण से तय होगी. उन्होंने नैरेटिव कॉलोनाइज़ेशन से सावधान रहने की बात कहते हुए कहा कि भारत को अपनी विकास यात्रा खुद तय करनी होगी.

अडानी ने आईआईटी (आईएसएम ) की विरासत की सराहना की और 50 वार्षिक पेड इंटर्नशिप, प्री-प्लेसमेंट ऑफर तथा Adani 3S Mining Excellence Centre की स्थापना की घोषणा की.वहीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत ने कहा कि 1926 में स्थापित संस्थान आज एक वैश्विक बहुविषयक केंद्र बन चुका है.निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने इसे संस्थान की वैज्ञानिक और तकनीकी यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव बताया.कार्यक्रम में संस्थान की शताब्दी यात्रा पर आधारित फिल्म प्रदर्शित की गई.

उत्कृष्ट अकादमिक और शोध उपलब्धियों के लिए कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. इसके बाद मुख्य अतिथि ने TEXMiN भवन में Adani Centre of Excellence का उद्घाटन किया. समारोह का समापन डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ. IIT (ISM) अब अपने अगले 100 वर्षों की नई यात्रा में प्रवेश कर चुका है, नवाचार, अनुसंधान और राष्ट्रीय निर्माण को नई दिशा देने के संकल्प के साथ.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.