BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

कांवरियों का स्वागत सबसे बड़ा धर्म : रोशनलाल सांडी में बड़कागांव के कावरियों के बीच भाजपा द्वारा किया गया फल व शर्बत का वितरण

रामगढ़ :बड़कागांव से आये सैकड़ो कांवरियों का दल शनिवार को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे हुए थे। यहां पहुंचकर सभी कांवरियों ने मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना करने के पश्चात दामोदर भैरवी संगम से जल उठाकर लगभग 90 किलोमीटर की दूर बड़कागांव के लिए रवाना हुए। वे बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव में जाकर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान सांडी में भाजपा द्वारा कांवरियों को फल, चना व शर्बत का वितरण किया गया। वितरण मुख्य रूप से मौजूद बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि कांवरियों का स्वागय करना सबसे बड़ा धर्म है। भाजपा हमेशा इस तरह का काम करते आई है। मौके पर एजेकेएसएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष रविंद्र वर्मा के अलावे मुरली महतो, संदीप कुशवाहा, सुरेश दांगी, गौतम वर्मा, तपेश्वर तापस, दिनेश कुमार, धीरेंद्र दांगी, संजय कुमार, दिनेश महतो, कामेश्वर महतो, बसंत महतो, भानु चौधरी, अमन कुमार, किशुन मुंडा, स्वरूप मंडल सहित कई मौजूद थे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.