ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

HEC पर 280 करोड़ का बिजली बकाया, जल्द कट सकता है कनेक्शन


रांची। झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का सबसे बड़ा बकायेदार बन चुका सरकारी कंपनी HEC पर करीब 280 करोड़ रुपये का बकाया हो गया है।

हर महीने 80–90 लाख रुपये की बिजली खपत के बावजूद HEC लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं कर रहा है। स्थिति यह है कि बकाया जल्द ही 350 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
शुक्रवार को रांची एरिया बोर्ड की बैठक में इस पर गंभीर चिंता जताई गई।

महाप्रबंधक मनमोहन कुमार ने स्पष्ट कहा कि इतने बड़े बकाये को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे बिजली वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि बड़े बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई तुरंत तेज की जाएगी, जरूरत पड़ने पर कनेक्शन भी काटे जाएंगे।


बैठक में यह भी बताया गया कि पिछले चार महीनों से 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का भुगतान सरकार से नहीं मिला है, जिसके कारण जेबीवीएनएल पर एनटीपीसी के 450 करोड़ और डीवीसी के 300 करोड़ रुपये बकाया हो गए हैं।


रांची शहर में हाई-वोल्टेज उपभोक्ताओं (90 हजार) से वसूली अभियान 21 से 23 जनवरी तक चलाया जाएगा। सबसे पहले वेस्ट डिविजन और अंत में कोकर डिविजन में कार्रवाई होगी। अनमीटर और खराब मीटरों की जांच कर तुरंत सुधार के निर्देश भी दिए गए।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.