ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

हजारीबाग : पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहु से बदसलूकी, चालक के साथ मारपीट

हजारीबाग : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहु के साथ हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमृत नगर में बदसलूकी की घटना सामने आई है। इस दौरान उनके चालक के साथ मारपीट कर उसे घायल भी कर दिया गया। घटना को लेकर बाबूलाल मरांडी की बहु प्रीति किसकू ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, प्रीति किसकू अपनी मां के साथ गिरिडीह से रांची लौट रही थीं। रात करीब 7:15 बजे जब वे अमृत नगर पहुँचीं, तभी समिति के कुछ सदस्यों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उनके चालक के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय मौके पर पुलिस जवान भी मौजूद थे। प्रीति किसकू ने अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.