ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

हजारीबाग डीसी-एसपी का जेट स्की वीडियो वायरल, कोनार डैम में दिखा रोमांच

हजारीबाग। जिले के डीसी और एसपी का जेट स्की चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोनार डैम में बनाए गए एडवेंचर ज़ोन में दोनों अधिकारी हेलमेट और सुरक्षा उपकरणों के साथ जेट स्की पर सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों की टीमवर्क और स्पीड का अलग ही रोमांच देखने को मिल रहा है। यह गतिविधि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और कोनार डैम के एडवेंचर स्पॉट को प्रमोट करने के उद्देश्य से की गई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों का यह रोमांचक अंदाज़ देखकर युवाओं में भी साहसिक खेलों को लेकर उत्साह बढ़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होने के बाद यूज़र्स लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने हजारीबाग प्रशासन की इस पहल को सकारात्मक बताते हुए लिखा कि इससे जिले में पर्यटन की नई पहचान बनेगी।

उधर, प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि कोनार डैम को रोमांचक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कई नई गतिविधियाँ शुरू की जा रही हैं, जिनमें जेट स्की, बोटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स शामिल हैं।कोनार डैम में डीसी-एसपी का यह रोमांचक वीडियो अब जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.