ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रहस्यमय ढंग से लापता हुईं गोमिया की मुखिया सपना कुमारी सकुशल बरामद ,परिजनों ने ली राहत की सांस

बोकारो : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी, जो बीते दो दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता थीं, उन्हें पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मुखिया के लापता होने की खबर से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज थीं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मुखिया को रांची पुलिस के मदद से एक रिश्तेदार के घर से सुरक्षित बरामद किया। हालांकि, उनके लापता होने के पीछे की वजहों का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक बयान देने से परहेज किया है। गौरतलब है कि सपना कुमारी बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया हैं। उनके अचानक गायब होने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया था। अब उनके मिल जाने की खबर से परिजन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इसके कारणों का खुलासा किए जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मुखिया सपना कुमारी हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र की बेटी हैं। उनके पिता कंडाबेर पंचायत के मुखिया हैं। इस वजह से यह मामला न केवल बोकारो बल्कि हजारीबाग क्षेत्र में भी सुर्खियों में रहा। पुलिस ने कहा है कि पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सपना कुमारी के लापता होने के पीछे क्या वजह थी। फिलहाल उनके सकुशल मिलने से परिवार में राहत और खुशी का माहौल है

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.