ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

हरिहरगंज में गेट-ग्रिल व्यवसायी पर हमला, इलाज के दौरान मौत

पलामू : हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को गेट-ग्रिल व्यवसायी पर हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम सतगांवा निवासी नवाब अंसारी (42 वर्ष), पिता समसुद्दीन अंसारी, को अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 4 बजे अज्ञात लोगों ने काम का ऑर्डर देने के बहाने नवाब अंसारी को हरिहरगंज ब्लॉक के पूरब स्थित कब्रिस्तान के पास बुलाया था।

मौके पर पहुंचते ही अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।बगल के खेत में घास काट रही महिलाओं ने जब शोर मचाया, तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में पड़े नवाब अंसारी को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया।

लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। नवाब अंसारी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।इस घटना से हरिहरगंज बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सभी ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.