
रांची :झारखंड की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी ने माहौल गरमा दिया है। राज्य के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने राज्य के मंत्री हफीजुल हसन पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की है।
भानु प्रताप शाही ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा — “ हफीजुल हसन ज़्यादा उछल-कूद न करें। उनका हार्ट का सर्जरी हुआ है, नहीं तो उनके जगह पर भी उपचुनाव हो जाएगा। वे मस्जिद में कम जाए, घर में समय बिताए नहीं तो उनके विधानसभा में भी उपचुनाव हो जाएगा।”
उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। शाही की टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों ने निंदा शुरू कर दी है, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
जानकारों का कहना है कि भानु प्रताप शाही का यह बयान राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है और इससे राज्य की सियासत में नई बयानबाज़ी की जंग शुरू हो सकती है।


