BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

राहुल सिंह गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार के साथ चंदवा में कर रहे थे रंगदारी वसूली की तैयारी

लातेहार: पुलिस ने जिले में सक्रिय कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी हथियार के साथ चंदवा के परसही डगडगी पुल के पास बैठकर टोरी स्टेशन क्षेत्र में कोयला लोडिंग कार्य में लगे लोगों से रंगदारी वसूली के लिए गोली चलाने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर इन सभी को धर दबोचा।पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 21 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि गिरोह का सरगना राहुल सिंह (ग्राम चेटर) के निर्देश पर कुछ गुर्गे परसही डगडगी पुल के पास जमा हैं। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। मौके से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है –

1. विश्वनाथ उरांव (33 वर्ष), पिता स्व. शुकरा उरांव, निवासी डोला सुग्दा, थाना इटकी, जिला रांची, वर्तमान पता चौड़ी बस्ती, कांके, रांची।

2. संदीप यादव (24 वर्ष), पिता श्यामसुंदर यादव, निवासी सेहल तेतरटोला, थाना घाघरा, जिला गुमला।

3. फुलचंद खलखो (24 वर्ष), पिता एनियस खलखो, निवासी कोलांबी, थाना नगड़ी, जिला रांची।

4. तुलसी मुंडा (19 वर्ष), पिता दुन्दुया मुंडा, निवासी पंडरा बहेराटोला, थाना बेड़ो, जिला रांची।

5. तनवीर अंसारी (22 वर्ष), पिता जाफर अंसारी, निवासी कांठीटांड़, थाना रातु, जिला रांची।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लंबे समय से गिरोह के लिए काम कर रहे थे और कई मामलों में इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एवं पुलिस बल :

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पु.नि. रणधीर कुमार (थाना प्रभारी, चंदवा), पु.अ.नि. श्रवण कुमार, अजीत कुमार, स.अ.नि. भीम कुमार, साइबर सेल के राहुल कुमार दूबे, तथा चंदवा थाना और सैट टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जिले में आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.